फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आत्म अनुशासन व सुरक्षा का होता है बोध’

Wed, 15 Nov 2017 05:07 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
स्‍काउट गाइड - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
टेकुआटार (कुशीनगर)। दुलहिन जगन्नाथ कुवरी इंटर कालेज टेकुआटार में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ। इस दौरान स्काउट गाइड को प्राथमिक उपचार, टेंट बनाना, आपात स्थिति में खुद के अलावा दूसरे की मदद करने आदि का तरीका सिखाया गया। स्काउट गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर अब्दुल हकीम सिद्दीकी ने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण छात्र-छात्राओं को समस्या समाधान का गुर सिखाता है। शिविर में हिस्सा लेने से आत्म अनुशासन और सुरक्षा की भावना मजबूत होती है। यह प्रशिक्षण युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना का भी संचार करता है।
कालेज के प्रधानाचार्य सुबाष यादव ने कहा कि अनुशासन व्यक्ति को महान बनाता है। स्काउट गाइड शिविर के जरिए छात्र-छात्राओं में अनुशासन की भावना का विकास किया जाता है। कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य रणजीत राव ने शिविर में भाग लेने वाले स्काउट गाइड को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

इस दौरान लियाकत खां, अयोध्या गुप्ता, त्रिभुवन राव, सुरेश सिंह, नसरुद्दीन, राजेश राव, उपेंद्र पांडेय, मुकेश राव, राजेंद्र सिंह, कुतुबुद्दीन, किशन चंद, निधि राव, विकास, अमित, मनीष, आलोक, ब्यूटी, सोनी, हिना, अंकिता, जूही, अंतिमा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें