फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन सोमवार को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। पार्टी के जिला कार्यालय पर एकत्र कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामबिलास सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में देश की जनता महंगाई, टैक्स सहित कई तरह की समस्याओं से जूझ रही है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से जनता ऊब गई है और अब वह पुन: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से आश लगाकर बैठी है।
कांग्रेस की महिला जिलाध्यक्ष सुशीला गिरि, कांग्रेस नेता व्यास ओझा, छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राधे विश्वकर्मा सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

अंत में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई और अपनी पार्टी के युवराज की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान राजकिशोर सिंह, स्वामीनाथ यादव, कल्पनाथ सिंह, नर्वदेश्वर चतुर्वेदी, जहीरुद्दीन, अब्दुल रहीम, गुड्डू मल्ल, सुरेंद्र शर्मा, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें