फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 181 विद्यार्थियों को परोसी गई पूड़ी-सब्जी, छोले, खीर और केला ‎

Tue, 21 Jul 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जंगल सिसवा में सोमवार को कक्षा सातवीं की छात्रा काजल की जन्मतिथि पर भोजन का विशेष आयोजन किया गया। नामांकित 200 बच्चों में मौजूद 181 बच्चों को स्वादिष्ट व पौष्टिक भोजन कराया गया। मनपसंद व्यंजन पाकर बच्चों में खुशी देखने को मिला।
विज्ञापन

बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि तिथि भोजन बच्चों और समाज के अपनापन व सामुदायिक भावना को विकसित करता है। उन्होंने कहा कि जीवन के विशेष अवसरों की खुशियां बच्चों के साथ साझा करना समाज की नैतिक जिम्मेदारी है, जिससे विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
प्रभारी प्रधानाध्यापक मुनौव्वर अली ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विद्यालय प्रबंध समिति सजग रहती है और संतुलित भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है। इस अवसर पर बच्चों को पूड़ी, सब्जी, छोले, खीर और केला परोसा गया। इस मौके पर सहायक अध्यापक रणविजय सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, असमीना खातून, मसरुर आलम, शिक्षामित्र धनंजय सिंह, मीना देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें