फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं : मनीष

Mon, 20 Jul 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से सम्मानित हो कर पडरौना लौटन पर एक होटल परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षक - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
पडरौना। शहर के भूतनाथ कॉलोनी स्थित एक होटल में रविवार को सम्मान समारोह हुआ। पर्यावरण संरक्षण के लिए 1100 पौधे लगाने और उसका संरक्षण करने पर सीएम की तरफ से पुरस्कृत अरविंद गुप्ता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि प्रकृति के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्रकृति और मानव का अस्तित्व एक-दूसरे से जुड़ा हुआ है। प्रकृति के सतत विकास के लिए वनों की कटाई रोकना होगा। सिंगल यूज प्लास्टिक को त्यागकर जल संरक्षण अपनाना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार का काम नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है। भारतीय संस्कृति और वेदों में भी पर्यावरण के सभी घटकों (वायु, जल, पृथ्वी, वनस्पति) को संतुलित और परिष्कृत बनाए रखने की शिक्षा दी गई है।
पूर्वांचल केयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से चलाए गए अभियान एक पेड मां के नाम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अरविंद गुप्ता को पुरस्कृत है। यह सम्मान निजी विद्यालय संघ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सीएम से पुरस्कृत अरविंद ने कोरोना काल में पौधरोपण का लक्ष्य बनाया। उन्होंने करीब 11 एकड में 1100 पोधे लगाकर उसका संरक्षण किया। अंत में उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक को सौंपकर विद्यालय से संबंधित मान्यता, आरटीई, यूडायस समेत पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश गुप्ता और संचालन अमर नाथ यादव ने किया। कार्यक्रम को बुंदल पांडेय, वकील अंसारी, धनंजय तिवारी, राजीव यादव आदि ने संबोधन किया।
विज्ञापन

इस दौरान बासदेव यादव, सुभाष यादव, डाॅ. अल्का पंपालिया, आनंद सिंह, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, राकेश राय, विजय यादव, गोविंद कुशवाहा, सुनील यादव, संदीप यादव, नर्मदा, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें