फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खुले, एटीएम में नहीं मिला कैश

Mon, 12 Nov 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
विज्ञापन
मशीन खराब होने के कारण बंद पड़ा बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। पांच दिन के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुले तो वहां लेन-देन के लिए ग्राहकों की भीड़ लग गई। उन्हें कैश के लिए घंटों लाइन में जूझना पड़ा, लेकिन इस दिन शहर के 90 फीसदी एटीएम बंद रहे। नतीजतन, ग्राहक एक से दूसरे एटीएम पर पूरे दिन भटकते नजर आए।
विज्ञापन

दीपावली के दिन से ही बैंक लगातार बंद रहने के कारण कैश के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, छठ पर्व शुरू होने के कारण पूजा के सामान से लेकर कपड़े और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए लोगों ने सोमवार सुबह से ही बैंकों और एटीएम का चक्कर लगाना शुरू कर दिया। कहने के लिए पडरौना नगर में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब एंड सिंध बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, ऐक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक सहित विभिन्न बैंकों के 40 से अधिक एटीएम लगे हैं। इनमें करीब 40 फीसदी एटीएम तो पहले से ही कैशलेस अथवा बंद पड़े हैं, लगातार चार दिनों के अवकाश के बाद सोमवार को भी ज्यादातर एटीएम बंद रहे। खासकर ऐक्सिस बैंक, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के एक-दो एटीएम में ही कैश उपलब्ध रहा, लेकिन वहां भी ग्राहकों की लंबी लाइन होने के कारण लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। जहां तक बैंकों की बात है तो उनमें भी एसबीआई, पीएनबी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद बैंक सहित अन्य बैंकों में अन्य दिनों की अपेक्षा कहीं अधिक भीड़ रही। इस वजह से खाताधारकों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ा।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार बैंकों के गेट खुलते ही लोगों में धक्का मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते चंद मिनटों में ही सभी बैंकों के परिसर ग्राहकों से खचाखच भर गए। सबसे अधिक भीड़ पीएनबी और एसबीआई शाखा में देखने को मिली।
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार एसबीआई में रुपये निकालने आए विनोद कुमार, संतोष, अनु, नवल किशोर ने बताया कि पांच दिन बाद बैंक में रुपये निकालने आने पर भीड़ के चलते परेशानी हो रही है। सुबह से ही बैंक में लाइन लगाए खड़े हैं।
कठकुइयां प्रतिनिधि के अनुसार पीएनबी की कोहरवलिया शाखा में कैश के लिए महिलाएं भी लंबी लाइन लगाए खड़ी थीं। एसबीआई की अन्हारीबारी शाखा में भी ग्राहक रुपये निकालने के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे। यही हाल पूर्वांचल बैंक की कठकुइयां शाखा में रहा।
लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा खोटही में भी भीड़ बढ़ने के कारण लोग रुपये के लेन-देन के लिए परेशान दिखे। कैश के लिए बैंक पूर्वांचल बैंक की शाखा पर पहुंचे रमेश कुशवाहा, रविंद्र पासवान, सेंट्रल बैंक पहुंचे दिलीप कुमार ने बताया कि छठ पर्व पर सामान खरीदने के लिए रुपये की आवश्यकता है, लेकिन इसीलिए बैंक आए हैं। लेकिन यहां काफी भीड़ है। बेलवा कारखाना प्रतिनिधि के अनुसार फाजिलनगर क्षेत्र का बेलवा करखाना में 50 से अधिक गांवों के लोगों का प्रमुख बाजार है। यहां सिर्फ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा है। यहां न तो एटीएम लगा है और न ही दूसरे किसी बैंक की शाखा है, जिससे लोग निकाल सकें। छठ पूजा के सामानों की खरीदारी के लिए रुपये निकालने आए लोगों को पांच दिन के अवकाश के बाद बैंक तो खुला मिला, लेकिन वहां कैश ही नहीं था। इससे लोगों को निराश होकर घर जाना पड़ा। लीड बैंक मैनेजर एचएल कुशवाहा ने बताया कि सात से 11 नवंबर तक बैंक बंद थे। बैकों को निर्देश दिए गए थे कि पांच दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंक खुले हैं तो सुरक्षा के लिहाज से अधिक कैश न रखे जाएं। जहां तक एटीएम में रुपये नहीं होने की बात है तो वेंडर ने रुपये नहीं डाले होंगे। मंगलवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें