फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपरही में दुक्की नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता

Tue, 06 Nov 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्रिकेट
विज्ञापन
फाजिलनगर। क्षेत्र के भठही शुक्ल गांव में पिपरही नामक स्थान पर आयोजित दुक्की नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन बेलवा की टीम ने कटेया (बिहार) को 22 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम ने मैच के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बेलवा के खिलाड़ी शिवम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

 

मवार की शाम सात बजे से शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में कटेया के कप्तान शत्रुघ्न ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेलवा की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में सात विकेट गंवाकर कुल 53 रनों का स्कोर खड़ा किया। शिवम 16, सोनू 11 और मुन्ना अंसारी ने 7 रनों का योगदान दिया।
 

जवाब में उतरी कटेया की टीम नौवें ओवर में सभी विकेट गंवाकर मात्र 31 रनों के स्कोर पर ही आलआउट हो गई। इस टीम के राजा 11, पंकज 10 और मुकसह के 6 रनों के अलावा कोई खिलाड़ी ज्यादे समय तक पिच पर टिक नहीं सका। तीन खिलाड़ी तो बिना खाता खोले ही लौट गए। बेहतर बल्लेबाजी करने वाले बेलवा के खिलाड़ी शिवम को सपा के प्रदेश सचिव व प्रमुख प्रतिनिधि हसमुद्दीन अंसारी ने मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया।

विज्ञापन

 

मैच में अंपायरिंग अब्दुल हक अंसारी व कमेंट्री वैभव पांडेय ने किया। इस दौरान संरक्षक सत्यम शुक्ला, आयोजन समिति के अध्यक्ष अविनाश शुक्ला, मनीष, अनूप, भगवान सिंह, भोलू पांडेय, मंटू सिंह, विनिकेत राय, विवेक चौबे, शकूर, रोहित, शकील आदि उपस्थित रहे।

चौहानपट्टी को दो विकेट से हराकर शेखपुरा की टीम फाइनल में पहुंची

जौरा बाजार। फाजिलनगर क्षेत्र के धौरहरा गांव के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित क्रिकेट मैच में शेखपुरा की टीम ने चौहानपट्टी को दो विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही शेखपुरा की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।
 

मैच के मुख्य अतिथि हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष और मार्शल आर्ट के कोच संतोष कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद बल्ले से गेंद मारकर इस मैच का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। इसलिए खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
 

इसके बाद चौहानपट्टी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पप्पू ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए मात्र 20 गेंदों में ही 75 रन बना डाला। पप्पू की शानदार बल्लेबाजी के चलते 20 ओवर के इस मैच में टीम ने आठ विकेट गंवाकर 185 रनो का विशाल स्कोर बना लिया। लक्ष्य का पीछा करती हुई शेखपुरा की टीम ने 18वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

इस तरह शेखपुरा की टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस टीम की तरफ से पिंटू ने 52 और कप्तान दानिश ने 39 रन बनाए। कमेंट्री शेखर तिवारी ने किया। अंपायरिंग कृष्णा शर्मा व स्कोरिंग अनुराग श्रीवास्तव ने की। इस दौरान काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

खड्डा की टीम ने दो और सेवरही की टीम ने एक गोल से जीता मैच
कुबेस्थान। क्षेत्र के महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज सखवनिया में आयोजित बाबू वंशराज सिंह स्मारक फुटबॉल मैच के दूसरे दिन मंगलवार को दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच यूनिक स्पोर्टिंग क्लब खड्डा ने दो शून्य और दूसरा मैच पीजी कॉलेज सेवरही ने एक शून्य से जीता।
 

पूर्व जिला जज आनंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रभूषण सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। पहला मैच यूनिक स्पोर्टिंग क्लब खड्डा तथा राज हाइवे स्पोर्टिंग क्लब तमकुही के बीच खेला गया, जिसमें खड्डा की टीम दो शून्य से विजय हासिल की।
 

दूसरा मैच पीजी कॉलेज सेवरही तथा नवीन स्पोर्टिंग क्लब दोमाठ के बीच हुआ, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद सेवरही की टीम ने एक शून्य से जीत हासिल की। खेल सचिव राघवेंद्र शरण सिंह ने कहा कि फुटबॉल प्रतियोगिता का सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच 10 और 11 नवंबर को खेल जाएगा। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक हिम्मत सिंह, राजेश मिश्र व दिलशाद रहे। गणक की जिम्मेदारी शाकिर अली व महेश मिश्र ने निभाया, जबकि संचालन नवनाथ दुबे, विजय शुक्ल व रविंद्र सिंह ने किया।


इस दौरान बृजेश कुमार सिंह, अभय प्रकाश सरोज, दिवाकर राव, देवकरण सिंह, महेश कुमार मिश्र, हेमंत कुमार सिंह, रामनिवास, आनंद श्रीवास्तव, दीपक कुमार, शिवकुमार पांडेय, राजेंद्र यादव, विजय शुक्ल, शमशुलहक, ग्राम प्रधान संजय सिंह, शैलेंद्र सिंह, मेराज खान, लालबहादुर, भिक्खु प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें