फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के रूप में मानदेय दे सरकार

Sat, 13 Oct 2018 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर धरना देतीं आशा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। कलेक्ट्रेट गेट के सामने स्थित बुद्धा पार्क में शुक्रवार को आल इंडिया आशा बहू एसोसिएशन ने धरना-प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित ज्ञापन देकर आशा बहुओं को मिलने वाले मानदेय को वेतन के रूप में देने की मांग की गई।

 

जिलाध्यक्ष जावती मिश्र ने कहा कि आशा बहुएं स्वास्थ्य विभाग की मुख्य कड़ी के रूप में कार्य करती हैं। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित अधिकांश योजनाओं का संपादन आशा बहुएं ही करती हैं। बावजूद इसके, इनको अस्पताल परिसर में न तो कहीं बैठने की व्यवस्था होती है और ना ही उचित मानदेेय दिया जाता है।

विज्ञापन

 

आखिर इस तरह आशा बहुएं कब तक कार्य करेंगी। उन्होंने आशा बहुओं को स्थाई करने और मानदेय को वेतन के रूप में देने की मांग की। इसके बाद सीएम को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान इंदू देवी, रीता पटेल, रेनू राय, नुरजहां, रानी, सरोज गीरी, मंजू पासवान, गीता सिंह, कांती देवी, मंजू देवी, संध्या देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें