फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय दूतावास के बुलावे पर रूस जाएंगे अनीष

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस में संगीत का सुर बिखेरेंगे अनीष
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली से रूस के लिए होंगे रवाना
अप्रवासी भारतीय लोगों के बीच देंगे प्रस्तुति
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। रूस के मास्को और सोंची में एक बार फिर गायक अनीष सोनी संगीत के सुर बिखेरने के लिए मंगलवार को दिल्ली से रवाना होंगे। करीब एक महीना तक अनीष रूस के कई शहरों में स्टेज शो करेंगे। उन्हें इस बार भारतीय दूतावास की ओर से बुलावा भेजा गया है। वहां अप्रवासी भारतीय लोगों के साथ-साथ रशियन लोगों के बीच भी अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह अपने म्यूजिक एकेडमी पर पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्हें रूस, दुबई, अजरबैजान, अर्मेनिया भारतीय दूतावास की ओर से संगीत के लिए बुलाया गया था। मंगलवार को दिल्ली से दूतावास के अधिकारी अनिल, नवीन शर्मा व ढोलवादक करन ढोली के साथ रूस के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार वहां जाने पर इस बात का एहसास हुआ कि रूस में भी काफी हद तक लोग भारतीय संगीत को सुनना पसंद करते हैं। यही वजह है कि वहां भारत के जाने-माने गायकों को प्रतिवर्ष दूतावास की ओर से बुलाया जाता है। एक बार फिर वहां के अधिकारियों ने आमंत्रित किया है। इस बार कुछ नया करने की कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें