पडरौना। नगर के कसया रोड स्थित एक होटल में बसपा की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने और लोकसभा चुनाव की तैयारियों समेत तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में पूर्व सांसद व पार्टी के गोरखपुर-बस्ती मंडल के मुख्य जोन इंचार्ज घनश्याम चंद्र खरवार ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किए थे उसे प्रदेश की भाजपा प्रदेश में सत्ता में आते ही भूल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार चरम पर है और कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। लोगों में भाजपा सरकार के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। बसपा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर भाजपा सरकार की नाकामियों और बसपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं। जावेद इकबाल ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद जनता की सेवा करने की बजाय भाजपा सरकार का पूरा ध्यान चुनाव लड़ने और दूसरे दलों के नेताओं को तोड़ने में लगा हुआ है। प्रदेश और केंद्र की सरकार सत्ता की लोभी है।
बैठक में सुरेेश कुमार गौतम, रामसूरत चौधरी, प्रदीप निषाद, सुधीर कुमार भारती, गौतम लाल, गोरख बाबू, डॉक्टर चंद्रिका प्रसाद, विरेंद्र सिंह सैंथवार, बबलू जायसवाल, शाहिद लारी, रामानंद सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किया। इस दौरान सुरेश चंद्र भारती, राजू राजभर, डॉक्टर रामनयन प्रसाद, राम सिंह आजाद, संतराम प्रधान, फेंकू रावत, सुदर्शन प्रसाद, शिवनाथ चौधरी, गोरख चौहान, उपेंद्र कुशवाहा, सुरेश प्रसाद, शम्भू रावत, अमरजीत प्रसाद, लल्लन सिंह पटेल, सतेंद्र आर्य, राम मंगल भारती आदि मौजूद रहे।