फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्कपट्टी को हराकर देवरिया फाइनल में

विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : Blogspot
विज्ञापन

विज्ञापन
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। इंटर कालेज तुर्कपट्टी के खेल मैदान पर चल रहे स्व. खाकीनाथ क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें मेजबान तुर्कपट्टी की टीम को देवरिया ने 112 रनों को विशाल अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। देवरिया के आलराउंडर अशोक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच का उद्घाटन ओपी वर्मा ने किया। इसके बाद मनीष टूर्स एंड ट्रैवेल्स क्रिकेटर्स के कप्तान जितेंद्र मद्धेशिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। देवरिया की टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। सरफराज ने 60 व अरमान ने 24 रन का योगदान दिया। तुर्कपट्टी के तरफ से गुड्डन ने सर्वाधिक चार विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तुर्कपट्टी की टीम शुरू से ही दबाव में नजर आई और पूरी टीम महज 70 रन के योग पर सिमट गई। देवरिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी अशोक ने चार विकेट लिया। अशोक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान राज कुमार गिरि, सोनू शर्मा, अनूप मिश्रा, अखिलेश सिंह, टुन्नू पांडेय, चंद्रजीत यादव, पुरुषोत्तम वर्मा, दिनेश तुलस्यान, गिरीश सिंह, बालेश्वर मद्धेशिया, शैलेन्द्र कुमार तिवारी, उपेंद्र मद्धेशिया, सर्वेश तिवारी, जितेंद्र मद्धेशिया, पवन यादव, नूरसलाम, राकेश, विनय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें