फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ की सचिव को फटकार

विज्ञापन
S.i.t (special Investigation Team)
विज्ञापन

विज्ञापन
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। क्षेत्र के चक चिंतामणी गांव में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों की जांच हुई। इसमें अनियतता उजागर होने पर डीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव को फटकार लगाई तथा कार्रवाई के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजने की बात कही। इस गांव निवासी राधेश्याम ने एक सप्ताह पहले जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके गांव में अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया है। इसके अलावा बिना वित्तीय अनुमति के ही सड़क को भरवाया गया है। डीएम ने डीडीओ शेषनाथ चौहान को इसकी जांच करने का निर्देश दिया है। बृहस्पतिवार को डीडीओ इसकी जांच करने गांव पहुंचे थे। डीडीओ के अनुसार शिकायत की जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई है। सड़क भराई कार्य का भुगतान रोकने का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें