फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। सुकरौली क्षेत्र के गांव सेमरी महेशपुर में रविवार की रात की एक महिला की चोटी कट गई। महिला को इसकी जानकारी सुबह उठने पर हुई। इसके अलावा नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नरचोचवा गांव के विजयपुर टोला में एक कीड़े को पकड़ा गया। लोगों का कहना था कि यही कीड़ा महिलाओं की चोटी काटता है।
विज्ञापन

ढाढ़ा प्रतिनिधि के अनुसार सेमरी महेशपुर गांव की रहने वाली इसरावती देवी पत्नी सुशील कुमार सोमवार की सुबह जगीं तो बिस्तर पर कटी चोटी देखकर शोर मचाने लगीं। महिला का कहना था कि उसे चोटी कटने का आभास नहीं हुआ।
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नरचोचवा गांव के विजयपुर टोला निवासी सरवन यादव रात को सोने के लिए बिस्तर लगा रहे थे। इस दौरान उन्हें एक कीड़ा दिखा। कीड़े को पकड़कर एक बोतल में रखा गया। कीड़े को देखने के लिए भीड़ जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें