फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में हुआ जन्मोत्सव, भजन-कीर्तन से गूंजते रहे मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का आयोजन हुआ और उसके बाद मंदिर परिसर जयकारे से गूंज गए। पटाखे छोड़ने से लेकर ढोल-नगाड़े बजाए गए।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जनपद में परंपरागत ढंग से मनाया गया। मंदिरों की सुबह से ही सफाई कराई गई। परिसर में उगी झाड़ियों को साफ कराने के साथ साथ ही मंदिरों को इलेक्ट्रॉनिक झूमर और झालरों से सजाया गया। भजन-कीर्तन के लिए लाउडस्पीकर, माइक आदि का इंतजाम किया गया। आकर्षक डोल में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने का प्रबंध किया गया। भजन-कीर्तन शुरू हुआ। घरों में भी लोगों ने उपवास रखकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। पडरौना नगर के छावनी मुहल्ले में हर वर्ष की भांति इस जन्माष्टमी पर भी मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। पीतल के डोल में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखी गई। शाम को भजन-कीर्तन शुरू हुआ, जो रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म तक चलता रहा। उसके बाद जयकारे और आरती से मंदिर परिसर गूंजता रहा। अखाड़े के खिलाड़ियों ने पूरे मुहल्ले में घूमकर हैतरअंगेज करतब दिखाए। आतिशबाजी, ढोल के आवाज से भी मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। इसी तरह नगर के सुभाष चौक, कसेरा टोली, महावीरी गली, तुरहा टोली सहित विभिन्न मुहल्लों और जनपद के अन्य हिस्सों में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत तरीके से मनाया गया। बच्चों की कमेटियों की तरफ से भी जगह-जगह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। वहां झांकियां सजाई गई थीं।
प्रभारी मंत्री 18 और 19 को कुशीनगर में
पडरौना। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह 18 एवं 19 अगस्त को कुशीनगर जिले में होंगे। अपने दो दिन के कार्यक्रम में वह मुख्यमंत्री के 31 बिंदुओं पर कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी डीएम आंद्रा वामसी ने दी। उन्होंने बताया कि इन दो दिनों में प्रभारी मंत्री को पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग का निरीक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित स्वीकृति पत्र एवं स्कूल यूनीफार्म का वितरण, पडरौना नगर के बावली चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात, स्कूल चलो अभियान का उद्घाटन, आईटीआई पडरौना का निरीक्षण, तमकुहीराज के अग्निशमन के आवासीय एवं अनावासीये भवनों का निरीक्षण करना है।
18 व्यक्तियों को वारंट
पडरौना। गुंडा एक्ट में पाबंद किए गए 18 व्यक्तियों को जिला मजिस्ट्रेट ने वारंट जारी किया है। इन व्यक्तियों पर नोटिस देने के बावजूद न्यायालय में उपस्थित न होने का आरोप है। यह जानकारी डीएम के पेशकार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें