फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू में ऑनलाइन प्रवेश की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र वाराणसी की ओर से पूर्वांचल के लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने की कोशिश की जा रही है। क्षेत्रीय केंद्र से इस समय 140 से अधिक शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन्हें 19 जिलों में 40 अध्ययन केंद्रों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। उनमें बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में स्थापित इग्नू का अध्ययन केंद्र भी है।
विज्ञापन

यह जानकारी बुद्ध पीजी कॉलेज में स्थित अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. अमृतांशु शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि अध्ययन केंद्र में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है, जो 31 जुलाई तक चलेगी। प्रवेश की प्रक्रिया अब पूरी तरह से ऑनलाइन है। विद्यार्थी इंटरनेट के माध्यम से घर बैठे ही ऑनलाइन प्रवेश पा सकते हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट 24 घंटे खुली रहती है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट पर आवेदन करने के बाद यूजर आईडी व पासवर्ड विद्यार्थी को मिलेगा। इस दौरान विद्यार्थी को दिए गए प्रारूप पर सूचनाएं दर्ज करनी होंगी। विद्यार्थी प्रारूप में अपना ई मेल आईडी भी दें, ताकि समय-समय पर उन्हें सूचनाएं मिलती रहें। विद्यार्थी अपनी फीस नेट बैंकिंग के माध्यम से भी जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अध्ययन केंद्र में बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष में एससी और एसटी के विद्यार्थियों का प्रवेश नि:शुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें