फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर झुंगवा गांव के सामने हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। फोरलेन पर झुंगवा गांव के सामने साइकिल से घर जा रहे युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। कसया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के गांव पकवा इनार डुमरी निवासी 30 वर्षीय बृजनाथ कुशीनगर में ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को शाम करीब चार बजे कुशीनगर से कुछ सामान लेकर घर लौटते समय झुंगवा गांव के सामने पीछे से आ रही कार की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल बृजभान को लोगों ने कसया सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार वहीं छोड़कर भाग गया।
एसओ गजेंद्र राय का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कार पुलिस के कब्जे में है। मृतक के घरवालों की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें