फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए प्रेमी के दरवाजे पर बैठी प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। नेबुआ नौंरगिया थाने क्षेत्र के एक गांव की युवती इसी थाना क्षेत्र के दूसरे गांव में एक युवक के दरवाजे पर धरना दे रही है। युवती का कहना है कि इस युवक से उसका प्रेम संबंध है और वह उससे शादी करना चाहती है। युवती ने सोमवार को नेबुआ नौरंगिया पुलिस को भी इसकी सूचना दी थी। वहीं लड़के के घरवाले इस पर राजी नहीं हैं। बताया जा रहा है कि अगल-बगल के दो गांवों के रहने वाले युवक और युवती में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सजातीय युवक-युवती शादी करना चाहते हैं, परंतु लड़के के घर वाले राजी नहीं है। अब युवती प्रेमी के दरवाजे पर ही धरना दे रही है। गांव के कुछ लोगों ने इस मामले में सुलह कराने का प्रयास किया है, लेकिन दोनों पक्ष अपनी-अपनी जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया एसओ अनिल दूबे का कहना है कि युवती ने मौखिक सूचना दी थी। वह पुलिस से इस मामले में सहयोग चाहती है। प्रयास किया जा रहा है कि मामला सुलझ जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें