फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री के संभावित कार्यक्रम पर शुरू हुई सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बुधवार को अचानक दुदही बाजार में सफाई कार्य शुरू हुई तो लोग हतप्रभ रह गए। बाद में पता लगा कि केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के कार्यक्रम को लेकर तैयारी हो रही है। इससे नाराज लोगों ने सफाई कार्य रोक दिया। बाद में एसडीएम तमकुहीराज मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा शुक्रवार को दुदही बाजार में सांसद निधि से बनी सड़क समेत कई कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस कार्यक्रम को देखते हुए बुधवार को डीपीआरओ, परियोजना निदेशक, एसडीएम और बीडीओ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इनके कुछ देर बाद ही एडीओ पंचायत शरीफ अंसारी सफाई कर्मचारियों के साथ बाजार में पहुंचे और कूड़ा हटाने व झाड़ू लगाने का कार्य शुरू हो गया। अचानक शुरू हुए सफाई कार्य को देखकर बाजार के कई दुकानदार मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य रोक दिया। दुकानदारों का आरोप था कि पिछले छह माह से बाजार में सफाई कार्य नहीं कराया गया। कई बार शिकायत के बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा था और अब मंत्री का कार्यक्रम आया है तो बाजार में सफाई कार्य शुरू कराया गया है। हंगामा बढ़ते देख एसडीएम विपिन कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसडीएम ने बाजार में नियमित सफाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें