फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 17 पंप सूखे, मचा हाहाकार, गैस के लिए लग रही कतार

Sat, 25 Apr 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत शुक्रवार को भी बरकरार रही। पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते जिले के 17 पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। वहीं, कुछ जगहों पर पेट्रोल है तो कहीं डीजल नहीं है। इससे हाहाकार मचा गया है। लोग वाहनों में ईंधन लेने के लिए एक से दूसरे और दूसरे से तीसरे पेट्रोल पंप पर भटकते दिखे।
विज्ञापन

वहीं रसोई गैस के लिए लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। आधी रात से ही लोग रसोई गैस के लिए सिलिंडर लेकर लाइन लगा रहे हैं।
मांगलिक कार्यों में उपयोग के अलावा रिश्तेदारों के घर वाहन से जाने वाले लोगों को पेट्रोलियम पदार्थ की जरूरत पड़ रही है। इधर, खेती-किसानी का समय चल रहा है। किसान गेहूं की मड़ाई और गन्ने की सिंचाई के लिए पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए इस उमस भरी गर्मी में परेशान हैं। वैसे तो शुक्रवार को शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता रही।
तमकुहीरोड संवाद के अनुसार, सेवरही क्षेत्र की पेट्रोल टंकियों पर मांग की तुलना में कम पेट्रोलियम पदार्थों के आने से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नही ले रही है। किसी टंकी पर तेल आता भी है, तो वह आठ से दस घंटे मे ही समाप्त हो जा रहा है। शुक्रवार को नगर पंचायत के तीनों टंकीयों बाद पार डीजल पेट्रोल नदारद रहा, जिससे किसानों के साथ आम लोगों को भी परेशान होना पड़ा। लोगों का कहना है कि कृषि व लगन के सीजन पेट्रोलियम पदार्थों की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें