फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

194 मामलों में से 17 का निस्तारण

विज्ञापन
कसया तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद सुनती एसडीएम कल्पना जायसवाल।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
194 मामलों में से 17 का निस्तारण
विज्ञापन

- तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शनिवार को जनपद की तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न तहसीलों में कुल 194 मामले आएं जिसमें से 17 का मौके पर निस्तारण हो सका।
पडरौना तहसील में एसडीएम महात्मा सिंह के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस, विकास व राजस्व के कुल 44 मामले आए। इसमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

कसया प्रतिनिधि के अनुसार तहसील परिसर में एसडीएम कल्पना जायसवाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। इसमें राजस्व के 60, पुलिस के 12, विकास के सात व अन्य पांच सहित कुल 84 मामले आए। मौके पर दो का निस्तारण हो सका।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा की उपस्थिति में हुआ। कुल 35 मामले आए, जिसमें चार का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया । इसमें राजस्व व पुलिस के कुल 31 मामले आए। इसमें से चार का निस्तारण मौके पर हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें