फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

तीसरी लहर में अब तक 674 लोग हो चुके हैं संक्रमित
कुशीनगर। जिले में शुक्रवार को 17 नए लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सर्वाधिक संक्रमित दुदही क्षेत्र के हैं। अब एक्टिव केस की संख्या 178 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि 2,932 नमूने आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। 2,648 नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2,631 निगेटिव और 17 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमितों में दुदही क्षेत्र से चार, मोतीचक से दो, फाजिलनगर से तीन, हाटा से दो, तमकुही से एक, कसया से एक, पडरौना से तीन और सुकरौली क्षेत्र से एक व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर में छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 1,27,801 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। इनमें 674 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 490 लोग स्वस्थ हुए हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 0.52 और ठीक होने वालों की दर 72.70 प्रतिशत है। मृत्युदर .90 प्रतिशत पर पहुंच गई है। उन्होंने कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जनपद के लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें