फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुकान के सामने बाइक खड़ी करने पर मारपीट, वीडियो वायरल

Mon, 23 Mar 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कुशीनगर रामाभार स्तूप के समीप मारपीट करते दुकानदार और अन्य लोग।
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर में दुकान के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर रविवार को विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार और स्थानीय युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देर शाम से ही वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक युवक को कई लोग लाठी, डंडे और बेल्ट से पीटते नजर आ रहे हैं। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए हैं। कुछ ने बीच-बचाव की कोशिश भी की। सूचना मिलने पर आई पुलिस ने मामले को शांत कराया।
थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा और मारपीट की नौबत आ गई। इस मामले में एक पक्ष के दो लोगों को शांति भंग में चालान किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मारपीट में घायल प्रद्युम्न और सत्येंद्र निवासी मुंडेरा रतन पट्टी बाइक लेकर रामभार स्तूप पर गए थे। एक दुकान के पास बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ। दूसरे पक्ष के नितेश यादव, आनंद यादव, अजय यादव निवासी अनिरुद्ध दुकानदार के रूप में चिह्नित किए गए हैं। पुलिस ने मौके से नितेश यादव, आनंद यादव, अजय यादव को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत खारिज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें