नौ दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ शुरू
दुर्गा मंदिर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा
तमकुहीराज। भव्य कलश यात्रा के साथ खानसामा टोला स्थित दुर्गा मंदिर में रविवार को नौ दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ शुरू हो गया। कुुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लेकर पूरे कस्बे का भ्रमण किया और सेवरही के शिवाघाट से बांसी नदी का जल भरकर यज्ञ मंडप पहुंचीं। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान के साथ कलश स्थापित कराया।
कलश यात्रा में गाजे-बाजे के साथ हाथी, घोडे़, दो पहिया व चार पहिया वाहन की लंबी कतार लगी रही। मुख्य यजमान अवधेश सिंह के साथ 251 पीत वस्त्रधारी कुंवारी कन्याओं ने सिर पर कलश उठाया। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ स्थल से निकली कलश यात्रा वनस्पति माई स्थान, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, दुधही ब्रह्म स्थान होते हुए सेवरही के शिवाघाट पहुंची। कन्याओं ने कलश में जल भरा यज्ञ स्थल लौटीं। इस दौरान हियुवा के पूर्व जिला प्रभारी अजय गोविंद राव शिशु, युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय सिंह पटेल, अजय भारती, सूरज पटेल, राघव सिंह, शैलेंद्र यादव, सुधरी गौड़, राकेश प्रधान, आलोक बारी, विश्वनाथ सिंह पटेल, उमेश्वर पटेल, जेपी गुप्ता, संतोष सिंह, राजेश जायसवाल, बलिराम गुप्ता, विनय गौड़, शिवजी पटेल, प्रदुमन, मनोहर, निर्दोश, दिलीप, मनीष, राहुल, करन राजमंगल ठाकुर, राजू सिंह, हेमंत सिंह, प्रदीप सोनी, शंकर सिंह आदि मौजूद रहे। शोभा यात्रा को सुरक्षा प्रदान करने के लिए चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस बल मुस्तैद रहा।