फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन की रिहाई पर लोगों में खुशी

Fri, 01 Mar 2019 11:19 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोनिया पट्टी में खुशी का इजहार करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन के वतन वापसी की खबर जैसे ही टीवी पर प्रसारित हुई, तो लोग खुशी से उछल पड़े। जिले भर में लोगों ने जुलूस निकाला और पटाखे फोड़ खुशी का इजहार किया। लोगों ने कहा कि भारत की कूटनीति की ही देन है कि पाकिस्तान को दो दिन में ही विंग कमांडर को सौंपना पड़ा।

 

पडरौना नगर में चेयरमैन विनय जायसवाल की अगुवाई में निकला विजय जुलूस नगर पालिका रोड, कोतवाली रोड, तिलक चौक, ओंकार मंजूषा कटरा होते हुए सुभाष चौक पहुंचा। हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा लोगों ने खुशी का इजहार किया। चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और भारत की कूटनीति के चलते जांबाज पॉयलट की वतन वापसी हुई है।

विज्ञापन

 

इस दौरान मनीष जायसवाल, आलोक चौबे, बृजेश शर्मा, अभय सिंह, अभय मारोदिया, अंकिल लोहिया, दीपक जायसवाल, विनय मद्घेशिया, जितेंद्र उपाध्याय, नीरज मिश्र, आलोक विश्वकर्मा, श्याम साहा, दीपू ब्याहूत, सौरभ मिश्रा, जिम्मी जायसवाल, सुनील मोदनवाल, मानस मिश्रा, आदर्श जायसवाल, रामाश्रय गौतम, सोनू यादव आदि मौजूद रहे।
 

सेवरही प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के पुरानी पुलिस चौकी चौराहे पर विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी होने की खुशी में युवाओ ने जमकर पटाखे फोड़े और जुलूस निकाला। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने खुशी का इजहार किया। युवाओं ने अभिनंदन का पोस्टर चिपकाकर वीर सैनिक का अभिनंदन किया।

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पप्पू जायसवाल और सभासद आशीष वर्मा की अगुवाई में यह जुलूस निकाला गया। इस दौरान संदीप जायसवाल, सुरेश सोनी, बैजनाथ मद्घेशिया, सुनील, दीना जायसवाल, अनिल जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, विजय, शशिप्रकाश, रंजन, संजय शाही, सरल प्रसाद, सोनू पाठक, प्रदीप नाथानी, राहुल, प्रकाश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

मेंहदीगंज प्रतिनिधि के अनुसार पायलट अभिनंदन के वतन वापसी पर शुक्रवार की शाम मेहंदीगंज चौराहे पर सत्येंद्र सिंह विशेन की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरुण सिंह, पुनीत सिंह, आदित्य राय, हरिकेश राय, विजय प्रकाश गुप्त, मनोज राव, सतीश राव, ब्यास, छोटे गुप्ता, लड्डू, मुरारी, राहुल आदि मौजूद रहे।


तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार विंग कमांडर अभिनंदन को दो दिन में ही पाकिस्तान से रिहा करा लेने की खुशी में शुक्रवार को जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने साबित कर दिया है कि राष्ट्रवाद की सोच सिर्फ भाजपा ही रखती है। सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का ही नतीजा है कि भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर को मात्र दो दिन में ही बिना शर्त पाकिस्तान को छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा है। इस दौरान जेके सिंह, प्रहलाद केशरी, राजेंद्र राय, गणेश सोनी, राधा प्रसाद, मिथिलेश गोड़, रामजी कसेरा, मोती जायसवाल, पप्पू सिंह, सुजीत यादव, ओमप्रकाश राय, वशिष्ठ सिंह, सुजीत यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें