फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमकुहीराज तहसील परिसर को मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
मानक विहीन शौचालय का निर्माण अधिवक्ताओं ने रोका
विज्ञापन

तमकुहीराज। शुक्रवार को तहसील सभागार में शौचालय में मानक की अनदेखी से नाराज अधिवक्ताओं ने निर्माण कार्य रोकवा दिया। आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मनमाने तरीके से ढांचा खड़ा कर दिया है, जो कुछ दिन बाद ही क्षतिग्रस्त हो जाएगा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार राय ने कहा कि ठेकेदार ने सरकारी धन को लूटने का कार्य किया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक संबंधित विभाग के जेई कार्य की गुणवत्ता की परख नहीं करेंगे, निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ता दीपक राय, प्रद्युम्न चौबे, अशोक पांडेय, सत्येंद्र मणि, सज्जाद अली, संजय गुप्ता, सूर्यनाथ सिंह, आरएन पांडेय, आर तिवारी, अखिलेश मिश्र, नंदलाल सिंह, आनंद मिश्र, जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें