फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगावां में नाली निर्माण में मानक अनदेखी का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जेई के समाने लोगों ने हंगामा कर रोका काम
विज्ञापन

कसया। तहसील क्षेत्र के गांव नौगावां में चल रहे नाली निर्माण में मानकों की अनदेखी पर शनिवार को गांव के लोगों ने काम बंद करा हंगामा शुरू कर दिया। यह हंगामा तब शुरू हुआ जब आरईएस के जेई गांव में पहुंचे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि वर्ष 2014 में इस नाली का निर्माण कराया गया था। अब फिर इसी नाली को ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी के मिलीभगत से पुरानी ईंटों से बनवाया जा रहा है। नाराज लोगों का यह भी कहना था कि निर्माण कार्य में मानक का ख्याल नहीं रखा गया है। जेई सीके मिश्र ने बताया कि नाली निर्माण में मानक के मुताबिक काम करने की हिदायत दी गई है। वहीं गुणवत्तायुक्त ईंटें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रांतीय महामंत्री इस्लाम अंसारी, महबूब आलम अंसारी, बीडीसी सदस्य ओमप्रकाश चौहान, राजबहादुर राय, सुलेमान अंसारी, कपिलदेव, अनवर हुसैन, राजाराम गुप्ता, सलीम अंसारी, सूर्यबली चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें