फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित

Sat, 20 Oct 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
wrestling - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कसया। नगर के वार्ड नंबर आठ राजमंगल पांडेय पिपरा प्रेमनगर चौराहा पर व्यायामशाला परिसर में दशहरा के अवसर पर कुश्ती का आयोजन किया गया। इस दौरान 41 जोड़ी पहलवानों ने अपने दाव आजमाए।

 

कुश्ती का शुभारंभ कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है। यह हमारे देश की धरोहर भी है। खेल और व्यायाम से ही हमारा देश विश्वगुरु रहा है। विजयदशमी पर हम लोगों को संकल्प लेने की जरूरत है कि प्रत्येक क्षेत्र में विश्व स्तर पर इस खेल को मुकाम दिलाएंगे।

विज्ञापन

कुश्ती में बिहार के कटेया के अशोक ने सिरसिया के रोहित और गोगापट्टी के राकेश ने सरगटिया के सचिन को पटखनी दी। इसके अलावा कुश्ती में 41 जोड़ी पहलवानों ने दमखम दिखाया। विशिष्ट अतिथि पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि कैफुल अली मजनू और ईओ प्रेमशंकर गुप्ता रहे। इस मौके युवा नेता दिवेंदु मणि त्रिपाठी, सभासद मुन्ना शर्मा, अशोक चौधरी, दिनेश गुप्ता, हियुवा के ब्लाक अध्यक्ष प्रमिल कुमार गुप्ता, कपिलदेव सिंह, लियाकत अंसारी, कमलेश प्रसाद, नंदू पहलवान, मणिनाथ दूबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें