फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम खाली, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से बैंक बंद, एटीएम रहे खाली
विज्ञापन

फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शुक्रवार को मुहर्रम, शनिवार को महीने का चौथा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण जिले के सभी बैंक तीन दिनों से बंद होने से एटीएम भी कैशलेस हो गए हैं। इससे ग्राहकों को रुपये के लिए परेशान होना पड़ा।
पडरौना शहर में एसबीआई, पीएनबी, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बढ़ौदा, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक, ऐक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सेंट्रल बैंक, आंद्रा बैंक, केनरा बैंक सहित अन्य बैंकों के करीब 40 एटीएम लगे हैं, लेकिन तीन दिनों के अवकाश में ये एटीएम कैशलेस हो गए। रविवार को स्थिति यह थी कि बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक के एटीएम को छोड़कर अन्य सभी एटीएम कैशलेस अथवा बंद रहे। हालांकि बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में दो हजार रुपये के नोट ही डाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के राधाकृष्ण कालोनी के मेवालाल सिंह, बेलवा चुंगी के सुनील कुमार मद्घेशिया, मटिहनिया के विमलेश यादव, बावली चौक के एमए बख्शी ने बताया कि कुछ रूपये की आवश्यकता थी। लेकिन शहर के ज्यादातर एटीएम बंद अथवा कैशलेस होने के कारण रुपये के लिए काफी भटकना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें