फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास अध्यक्ष, वर्तिका महामंत्री निर्वाचित

Sun, 23 Sep 2018 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
student union election
विज्ञापन
सेवरही। किसान पीजी कॉलेज तमकुहीरोड में रविवार को हुए छात्रसंघ चुनाव में विकास कुमार पांडेय अध्यक्ष निर्वाचित हुए तो महामंत्री पद पर वर्तिका श्रीवास्तव ने बाजी मारी। राजन कुमार पुस्तकालय मंत्री चुने गए। उपाध्यक्ष राहुल वर्मा और कला संकाय पद पर मुकेश कुमार निर्विरोध चुने गए हैं। यहां पहली बार महिला प्रत्याशी भी इस सत्र में विजयी हुई है।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी व प्राचार्य ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान में दोपहर एक बजे तक 1165 मतदाताओं में से 689 ने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर दो बजे से मतगणना का कार्य शुरू हुआ। कुछ ही देर बाद परिणाम भी घोषित कर दिया गया।

इसमें अध्यक्ष पद के लिए विकास कुमार पांडेय ने 242 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार को 20 मतों से पराजित किया। अध्यक्ष पद के 13 मत अवैध पाए गए। 340 मत लेकर वर्तिका श्रीवास्तव महामंत्री चुनी गईं। वर्तिका ने पंकज भारती को 23 मतों के अंतर से पराजित किया। महामंत्री के 32 मत अवैध पाए गए।
विज्ञापन


पुस्तकालय मंत्री पद पर राजन कुमार ने 396 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतु कुमार को 131 मतों के अंतर से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर राहुल वर्मा और कला संकाय पद पर मुकेश कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। विजयी पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ चुनाव अधिकारी डॉ. रविंद्र वर्मा ने दिलाई।

चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीओ तमकुहीराज रामकृष्ण तिवारी, एसओ विनय पाठक, एसओ अरविंद कुमार, एसओ उमेश कुमार, एसओ शाह मोहमद के अलावा काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें