फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 17 अक्टूबर 2017 को किया था शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्टोरियन लैंप से होगा कुशीनगर की सड़कों पर उजाला
विज्ञापन

- कुशीनगर मुख्य गेट से रामाभार स्तूप तक लग रहा है यह लैंप
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। पर्यटन नगरी कुशीनगर इस महीने के अंत तक विक्टोरियन लैंप की रोशनी से जगमगाने लगेगा। कसाडा की तरफ से एक करोड़ पांच लाख रुपये खर्च कर लगवाए जा रहे इन लैंपों का कार्य तेजी से चल रहा है। इस परियोजना का पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया था।
विज्ञापन

कुशीनगर में पर्यटन विभाग की तरफ से प्रकाश के समुचित व्यवस्था के लिए सोलर लाइट लगवाने का काम चल रहा है। इसके अलावा कुशीनगर विशेष विकास प्राधिकरण (कसाडा) की तरफ से फोरलेन स्थित मुख्य गेट से रामाभार स्तपू तक विक्टोरियन लैंप लगवाया जा रहा है। यहां कुल 168 विक्टोरियन लैंप लगने हैं जिसके लिए काम तेजी के साथ चल रहा है। लैंप लगाने का काम रामाभार स्तूप की तरफ से शुरू किया गया है। इस लैंप को धरातल से तीन मीटर की उंचाई पर लगवाया जाएगा। इसमें एलईडी बल्ब लगेंगे। कसाडा के जेई महेश गौतम ने बताया कि विक्टोरियन लैंप लगवाए जाने का काम इस महीने के अंत तक पूरा करा लिया जाएगा। वहीं टेक्निकल टीम की तरफ से लगातार मानीटरिंग भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें