फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांस के पोल के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
electricity
विज्ञापन

विज्ञापन

मथौली बाजार (कुशीनगर)। क्षेत्र के कई गांवों में बांस के खंभों व केबिल के सहारे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। बारिश या तेज आंधी आने पर बांस के खंभे तार सहित सड़क पर गिर जाते हैं। इसकी वजह से लोग हादसों की आशंका से सहमे रहते हैं।
गंभीरपुर गांव में कप्तानगंज-सिकटा मार्ग के किनारे कई जगह बांस के खंभों पर केबिल लगाकर बिजली आपूर्ति दी गई है। तेज आंधी-बारिश में बांस का खंभा व तार टूट जाता है। सड़क पर तार गिरने की वजह से आवागमन प्रभावित हो जाता है। जब तक तार-पोल ठीक नहीं होता, लोगों को हादसे की चिंता बनी रहती है। ग्राम प्रधान पशुपति सिंह से लोगों ने शिकायत की तो उन्होंने बिजली निगम के अफसरों को पत्र भेजा। मगर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

इसी तरह लोहेपार चौराहे पर लगभग 300 मीटर दूर तक बांस के खंभे के सहारे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। सिरसिया गांव मे भी बांस के खम्भे और केबिल लगाकर लोगों को कनेक्शन दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में हाटा के विद्युत विभाग के एसडीओ का कहना है कि नियमानुसार बांस के खंभों के सहारे विद्युत सप्लाई नहीं दी जाती है। इन प्रकरणों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें