फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी बच्चों की मेधा

Wed, 15 Nov 2017 05:15 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
छितौनी (कुशीनगर)। ज्ञानोदय इंटर कालेज बेलवनिया छितौनी में बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने नृत्य, नाटक, योगा और अन्य आकर्षक कार्यक्रमों के जरिए अपनी कला का परिचय दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कैथोलिक डायोसिस ऑफ गोरखपुर के चांसलर फादर पोली पायापिल्ली की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम की शुरूआत खड्डा के एसडीएम गणेश प्रसाद, विशिष्ट अतिथि एसओ हनुमानगंज अरुण कुमार मौर्य व केन यूनियन छितौनी के चेयरमैन राजकुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षरण, राष्ट्रीय सुरक्षा, स्वच्छता आदि विषयों पर प्रहसन व नाटक के जरिए अपना संदेश दिया। इसके अलावा योगाभ्यास भी किया गया। कालेज के प्राचार्य फादर शाजी आइशक ने अतिथियों को स्मृति चिह्न के साथ एक-एक पौधा भी दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम खड्डा गणेश प्रसाद ने कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों के संपूर्ण विकास में मदद मिलती है। इस दौरान तिनबरदहा के ग्राम प्रधान जनार्दन प्रसाद, अधिवक्ता सुबाष चन्द्र श्रीवास्तव, राज गोविंद गुप्ता, विरेंद्र गुप्ता, संजय लाल शर्मा, ओम प्रकाश गुप्त, एकरामुल हक, संतोष सिंह, नरुल हसन, श्रीराम, सैय्यद, शैलेश सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें