बसपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
कसया (कुशीनगर)। बुधवार को बसपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में तेजी लाने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लेखपालों की हड़ताल के चलते यह प्रक्रिया ठप है, जिसका असर चुनाव लड़ने वालों पर पड़ सकता है। बसपा के नगर अध्यक्ष हरिकृपा गौतम की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कसया के तहसीलदार एसपी विश्वकर्मा को ज्ञापन देने पहुंचे थे।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि निकाय चुनाव के लिए चार नवंबर से पर्चा दाखिल होना है। आरक्षित श्रेणी में चुनाव लड़ने वालों को पर्चा के साथ जाति व निवास प्रमाण पत्र की भी जरूरत पड़ेगी। परंतु लेखपालों की हड़ताल के चलते यह कार्य रुक गया है। प्रमाण पत्र के अभाव में तमाम लोग चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं। इन लोगों ने मांग की कि जाति व निवास प्रमाण पत्र तत्काल बनवाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाए।
इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष आशिक अली, नगर सचिव संजय राव, नगर महासचिव रवि मद्धेशिया, महेश जायसवाल, नंदलाल प्रसाद, साबिर अली, मनोज कुमार सिंह, लाल बिहारी, परवेज आलम, इश्तियाक अंसारी, आरिफ अली आदि मौजूद रहे।