फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकते मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे घर से निकली युवती का शव करीब डेढ़ घंटे बाद बगल के गांव में एक खेत में पेड़ से लटकते हुए मिला। युवती की तलाश करने निकली छोटी बहन वहां पहुंची तो चीख पड़ी। मामले की जानकारी होने पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस घटना को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अभी पुलिस भी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के नाऊमुंडा गांव की रहने वाली 25 वर्षीय मैना बृहस्पतिवार की सुबह खेत देखने के लिए निकली थी। काफी देर बाद घर नहीं पहुंची तो छोटी बहन माया उसे खोजने निकली। अपने गांव में कहीं पता नहीं लगा तो बगल के गांव महेशपुर स्थित अपने खेत तक पहुंची। वहां खेत से कुछ दूरी पर एक शीशम के पेड़ से दुपट्टे से लटका बहन मैना का शव देखकर चीख पड़ी। माया की आवाज सुनकर महेशपुर गांव के तमाम लोग वहां पहुंचे। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर नाऊमुंडा गांव से भी तमाम लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। लोगों के अनुसार मैना के पिता दूधनाथ की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। इस लड़की की मां भी बीमार है। पांच बहनों में चौथे नंबर की मैना ही अपनी मां तथा छोटी बहन की देखभाल का जिम्मा उठा रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि इसे आत्महत्या की घटना बताई जा रही है। लेकिन परिस्थितियों को देखकर लोग इसे सामान्य घटना नहीं मान रहे हैं। हाटा के कोतवाल शैलेश सिंह का कहना है इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। वैसे पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें