फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ज्ञान का उपयोग समाज की उन्नति के लिए भी करें’

विज्ञापन
हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना में अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत मेधावी पुरस्कृत किए गए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पडरौना। लक्ष्य तय उसे पाने के लिए एकाग्रता से सतत परिश्रम करें। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षाएं ऐसा प्लेटफार्म हैं, जहां से हर विद्यार्थी को अपना लक्ष्य तय करना होता है। ज्ञान प्राप्ति का यही सही समय होता है।
विज्ञापन


ये बातें डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार को हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज, पडरौना में अमर उजाला की तरफ से आयोजित ‘भविष्य ज्योति कार्यक्रम’ को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अर्जित ज्ञान का उपयोग खुद के साथ साथ ही समाज की उन्नति के लिए प्रयोग करना चाहिए। छात्र अपनी मेधा के बल पर देश को आगे बढ़ाएं, ताकि भारत पुन: विश्व गुरु बन सके। कभी भी शिक्षा का दुरुपयोग न करें। रावण भी महाज्ञानी था, लेकिन उसने ज्ञान का उपयोग विध्वंस के लिए किया। इस कारण वह पूजा नहीं की जाती। मां सरस्वती के एक हाथ में कमल कल्याणकारी बनने, दूसरे हाथ में वीणा कलात्मकता को विकसित करने की प्रेरणा देता है। वहीं हंस अच्छाई का प्रतीक है। इस अवसर पर जिलास्तरीय अफसरों व प्रधानाचार्य परिषद द्वारा हाईस्कूल के 25 एवं इंटरमीडिएट के 15  मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, एडीएम विंध्यवासिनी राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र ने सर्वप्रथम हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के संस्थापक स्व. पं. मातादीन शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मां सरस्वती व हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर हुई।अध्यक्षता हनुमान इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल ने की। संचालन कर रहे विद्यालय के प्रवक्ता एवं कवि अनूप मिश्र ने ‘सत्य, प्रेम, विश्वास में चमको, ध्रुव बनकर आकाश में चमको, तुमको नमन करे ये दुनिया, तुम इतिहास में चमको’ सरीखी प्रेरणाप्रद पंक्तियों से मेधावी छात्र-छात्राओं में ऊर्जा का संचार करते रहे।
विज्ञापन



इनकी रही सहभागिता : कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक मनोज शर्मा सारस्वत, उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के संरक्षक डॉ. गोरख राय, अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र मणि, महामंत्री बीरेंद्र कुमार सिंह, अश्विनी पांडेय, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल छहूं के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सिद्धेश्वर शुक्ल, विनय सिंह, रवि प्रकाश चौधरी सहित विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।


ये मेधावी हुए सम्मानित
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद के टॉपटेन में शामिल अनुकल्प तिवारी, मनीषा कुशवाहा, किशन पांडेय, गोविंद गुप्ता, प्रदीप सिंह, श्याम जायसवाल, हर्ष शर्मा, अंशिका गुप्ता, शिवम यादव, प्रेम कुमार पांडेय, अर्चना जायसवाल, विवेक जायसवाल, सोनम सिंह, सादिया अफरोज, आस्था पांडेय, इमरान अली अंसारी, पल्लवी द्विवेदी, आशुतोष सिंह, श्रेयांश पटेल, अनुष्का, आनंद सिंह, आकाश कुमार सिंह, हर्ष शुक्ला को सम्मानित किया गया। इसी तरह इंटरमीडिएट के मृत्युंजय गुप्ता, अमित वर्मा, अपूर्वा कन्नौजिया, सचिन कुमार, अखिल कुमार यादव, आकाश कुमार सिंह, अन्नपूर्णा पांडेय, विनय तिवारी, विशाल शर्मा, दीपक गुप्ता, दीक्षा तिवारी, सीबीएसई बोर्ड के रवि प्रताप सिंह, मो. सिजान, पंकज सिंह, आदर्शिता मोदनवाल, आकाश सिंह सहित 40 मेधावियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें