फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया तहसील परिसर में सपाइयों ने दिया धरना

विज्ञापन
कसया तहसील में आयोजित धरने को संबोिध्ात करते पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बचाने और उड़ान जल्द शुरू कराने के लिए चरणबद्ध आंदोलन के चौथे दिन मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने कसया तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। अपनी मांगों के संबंध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय को सौंपा ।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने अब तक एक रुपया भी नहीं दिया है। वहीं अयोध्या व जेवर के लिए करोड़ों दे दिए गए। कुशीनगर के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। पीएम मोदी व सीएम आश्वासनों के बाद भी एयरपोर्ट को सुविधाओं से लैस करने के लिए रकम नहीं दे रहे हैं। पूर्व में केंद्र से रकम न मिलने पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 199 करोड़ रुपये अवमुक्त किए। जिससे रनवे व बाउंड्रीवाल बनकर तैयार है।

एमएलसी रामअवध ने कहा कि भाजपा जनता को सिर्फ गुमराह कर रही है। विधानपरिषद में वे कुशीनगर एयरपोर्ट के मुद्दे को दमदारी से उठाएंगे। जब तक उड़ान चालू नहीं होगी, तब तक परिषद की कार्रवाई को ठप करने का काम करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती ने कहा कि एयरपोर्ट से पूर्वांचल सहित बिहार के कई जिलों के लोगों को सुविधा हो जाएगी। अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र यादव व संचालन राजेश पांडेय ने किया। जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, पूर्व विधायक कासिम अली, संजय मल्ल, मनीष श्रीवास्तव, उग्रसेन यादव, मनोज तिवारी, कैशर जमाल टीटू ,रविंद्र, भोला यादव, एके बादल, जाहिद अंसारी, जावीद खान, बैजनाथ मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अलाउद्दीन अंसारी, प्रभाकर जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें