फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली बजाकर सपाइयों ने जुलूस निकाला

विज्ञापन
कसया से एयरपोर्ट शुरू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को बचाने व उसे जल्द चालू कराने के लिए सपा के आंदोलन के तीसरे दिन सोमवार सुबह करीब सात बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी की अगुवाई में बस स्टेशन परिसर से थाली बजाओ, सरकार जगाओ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में थाली बजाते हुए नगर में जुलूस निकाला।
विज्ञापन


बस स्टेशन परिसर से शुरू होकर जुलूस गांधी चौक पहुंचा। यहां सरकार विरोधी नारे लगाए गए। नगर के विभिन्न स्थानों से होता हुआ जुलूस फ्लाईओवर पर पहुंचकर खत्म हुआ। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा का यह आंदोलन एयरपोर्ट चालू होने तक चलता रहेगा। 25 जून को कसया तहसील परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एयरपोर्ट के विस्तार के लिए एकमुश्त 199 करोड़ अवमुक्त कर रनवे व अन्य संसाधनों से लैस कराने का काम किया है। वहीं भाजपा सरकार वर्षों से इस एयरपोर्ट के विकास के लिए कुछ नहीं कर रही है। नतीजतन एयरपोर्ट पर जरूरी संसाधनों का अभाव है। इनके बिना उड़ान संभव नहीं है। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अलाउदीन अंसारी, ब्लॉक प्रमुख डॉ. प्रियेश त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, मनोज तिवारी, उग्रसेन यादव, मातृकेश त्रिपाठी, जैनेंद्र त्रिपाठी, कृष्णलाल त्रिपाठी, रमाकांत त्रिपाठी, नीलेश कश्यप, देवेश सिंह, अरविंद सिंह, अखिलेश पांडेय, राजेंद्र पांडेय, गुलाब,श्यामा चौहान, प्रभाकर जायसवाल, टून्नू चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें