पडरौना। सड़क सुरक्षा सप्ताह का शनिवार की देर शाम समापन हुआ। इस मौके पर जिला मुख्यालय स्थित रविंद्र चौक पर कैंडिल मार्च निकालकर सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पहले बाइक रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
एआरटीओ संदीप कुमार पंकज ने कहा कि छोटी-मोटी लापरवाहियों और यातायात नियमों की अनदेखी से सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इस दौरान पीटीओ राजकुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संयुक्त कर्मचारी परिषद हर्षवर्धन सिंह, आरपी सिंह, सुनील श्रीवास्तव, रामसूरत, हृदेश कुमार, रमेश मिश्र, मुक्खतार, राजू सिंह, राजेंद्र सिंह, राजकुमार पाल, सुरेंद्र यादव, अफजल खान आदि मौजूद थे।