फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी नोडल अफसर ने किया श्रमदान

Sat, 22 Jun 2019 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भिसवा लाला गांव में पौधारोपड़ करते नोडल अफसर प्रमोद कुमार पांडेय साथ में डीएम अनिल कुमार सिंह । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। जिले के प्रभारी नोडल अफसर प्रमोद कुमार पांडेय ने शनिवार को पडरौना ब्लॉक क्षेत्र के भिसवां लाला गांव में पहुंच कर कराए गए विकास कार्यो का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद लोगों से पोखरा परिसर में श्रमदान कर जल संरक्षण करने की अपील भी की।
विज्ञापन


प्रभारी नोडल अफसर एवं प्रबंध निदेशक यूपीएसआईडीसी प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि दिन प्रतिदिन लोगों की आवश्यकताओं के बढ़ने से प्रकृति से छेड़छाड़ की जा रही है। इससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इसकी वजह से वातावरण जहरीला होता जा रहा है। यही स्थिति रही तो आने वाले समय में लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी और सांस लेने के लिए शुद्ध हवा खरीदने से भी नही मिलेगी।

ऐसे में इसका विकल्प यहीं है कि अधिक से अधिक पौधरोपण किया जाए। उसके बाद उन्होंने गांव के संपर्क मार्ग और पोखरा परिसर का निरीक्षण किया। प्रभारी नोडल अफसर ने पौधरोपण कर लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, सीडीओ रामसूरत पांडेय, पीडी संजय कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा पीपी त्रिपाठी, जेई/तकनीकी सहायक भरत कुमार राय, प्रधान पति चुन्नू राय, सचिव राघवेंद्र पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें