फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति भी रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बिजली गुल, पानी की सप्लाई भी बंद
विज्ञापन

इंवर्टर भी दे गए दगा, आम लोगों के साथ व्यापारी भी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शुक्रवार की रात बारिश शुरू हुई तो जिले की बिजली गुल हो गई। रातभर लोग परेशान रहे। शनिवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। नगर पालिका और नगर पंचायतों के साथ गांवों में लगे ओवर हेड टैंक से पानी की सप्लाई नहीं हुई। इधर इन्वर्टर भी दगा दे गए। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी जूझना पड़ा। दुकानदारों ने जेनरेटर से काम चलाया, लेकिन सरकारी कार्यालयों में काम काज प्रभावित रहा।
पडरौना शहर में बिजली आपूर्ति की दशा बेहद दयनीय है। तेज हवा चलने या बारिश आते ही बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। चूंकि शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए ओवरहेड टैंक तो बने हैं, जिससे पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन जेनरेटर की सुविधा नहीं है। ऐसे में कई मोहल्लों के लोगों को बिजली आपूर्ति ठप होते ही पेयजल के संकट से भी जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात से एक बार फिर शहर में बिजली के साथ-साथ पेयजल संकट उत्पन्न हो गया। रात के करीब पौने दस बजे जैसे ही बारिश शुरू हुई, बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पूरी रात बारिश तो होती ही रही, बिजली भी नहीं आई। यही हाल शनिवार को भी रहा। दिन भर बिजली गुल रही। घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लगे इन्वर्टर दगा दे गए। यहां तक कि मोबाइल भी बंद हो गए। उसके बाद लोग जेनरेटर के लिए भटकते रहे। लगातार बिजली कटौती का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा। लोग पूरे दिन बारिश में ही पानी के लिए भी भटकते रहे।
पडरौना नगर के निवासी राजन, पीयूष दुबे, विकास ठाकुर, रबीश श्रीवास्तव, व्यवसायी विजय मद्देेशिया, गोरख शर्मा, रमेश रावत सहित अन्य लोगों ने बताया कि बिजली न होने से जहां मोबाइल तक बंद हो गए, वहीं पानी की आपूर्ति के अभाव में भोजन, स्नान सहित अन्य जरूरी काम भी देरी से हो पाए। एक्सईएन हंसराज कौशल ने बताया कि लगातार बारिश से समस्या हो रही है। एक-एक फीडर को दुरुस्त कराया जा रहा है, ताकि जल्दी से सप्लाई शुरू की जा सके।
कसया क्षेत्र में 10 घंटे बाधित रही बिजली
कसया। बारिश व आंधी से विद्युत आपूर्ति भी शुक्रवार की रात से शनिवार सुबह तक कसया क्षेत्र में बाधित रही।
शुक्रवार की रात के करीब 11 बजे तेज बारिश व आंधी के साथ नगर की बिजली भी गुल हो गई। शनिवार सुबह करीब नौ बजे नगर में सप्लाई शुरू हुई तो ब्रेक डाउन के चलते शहीद अमिय नगर में आपूर्ति नहीं हुई। एसडीओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि आगे से ब्रेक डाउन था। वहां से शुरू होने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई। नगर के रामकोला मार्ग पर तार टूट गया है, बारिश के चलते पोल पर चढ़ने में लाइनमैन को दिक्कत हो रही है, फिसलकर गिरने का भय है। जुड़वाने का प्रयास किया जा रहा है।

हाईवोल्टेज से 13 घरों के उपकरण जले
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा कनक गांव के मठिया टोला में शुक्रवार की रात हाई वोल्टेज से कई घरों के विद्युत उपकरण जल गए। गां वालों की की सूचना पर उपकेंद्र से आपूर्ति बंद हुई।
विज्ञापन

हाईवोल्टेज से इस गांव के परवेज आलम, खुर्शीद आलम, तबरेज आलम, मौलबी रफीकुल्लाह, रौशन अली, मैनुद्दीन, अलाउद्दीन, नन्हे अहमद, एकरामुल्लाह, नियाज अहमद, कारी हसीबुल्लाह, रियत हुसैन, माजिद अली के घरों में लगे पंखे, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, कूलर, बल्ब आदि तेज आवाज के साथ जलने लगा। इसके बाद अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर भागने लगे। विद्युत उपकेंद्र को सूचना देकर सप्लाई बंद कराई गई। गांव के खुर्शीद आलम ने बताया कि दो माह के अंदर इस गांव में तीन बार हाईवोल्टेज से बिजली के उपकरण जले हैं। फाजिलनगर उपकेंद्र के जेई अरविंद कुमार ने बताया कि हाईवोल्टेज से उपकरण जलने की सूचना मिली है। गड़बड़ी दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें