फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने का पांचवा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध
विज्ञापन

तुर्कपट्टी-फाजिलनगर मार्ग के ऊंचीकरण के लिए धरने का पांचवां दिन

गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी-फाजिलनगर मार्ग के ऊंचीकरण के लिए धरना प्रदर्शन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने बारिश के बीच सड़क पर गड्ढों में धान की रोपाई कर विरोध जताया। चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
मनोज सिंह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही गड्ढा मुक्त सड़क बनाने का दावा किया, लेकिन करीब दो वर्ष बाद भी सड़कें बदहाल हैं। वास्तव में भाजपा सरकार का जनसमस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन

हरिलाल ने कहा कि यह बदहाल सड़क क्षेत्रीय लोगों की परेशानियों का मुख्य कारण है। इसके बाद भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए है, लेकिन इस संघर्ष की हुंकार से उनकी चुप्पी जरूर टूटेगी आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने को ग्राम प्रधान कमलेश उर्फ चंद्रकेतु सिंह, इरफान खुर्शीद, क़ादिर अली, मनोज तिवारी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान रामेश्वर सिंह, बृजेश प्रजापति, राहुल यादव, दुर्गेश सिंह, धीरज, मोतीचंद, संदीप विश्वकर्मा, आदित्य सिंह यादव, वैजनाथ शर्मा, राजू यादव, दूधनाथ, प्रमोद, रामप्रसाद, मैनेजर, रामाज्ञा सिंह, संजय शाह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें