फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचित होने के बाद जनपद में हुआ प्रथम आगमन

विज्ञापन
विज्ञापन
नवनिर्वाचित सांसद विजय दुबे का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
विज्ञापन

रामपुर पंद्रह मील से उनके गांव तक कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया
पडरौना। कुशीनगर संसदीय सीट से निर्वाचित होने के बाद रविवार को जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विजय कुमार दुबे का गर्मजोशी से स्वागत किया। रामपुर पंद्रह मील में कुशीनगर जनपद की सीमा में दाखिल होते ही वहां पहले से खड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नारे लगाए तथा उनका माल्यार्पण किया। फिर यह क्रम सुकरौली, ढाढ़ा, हाटा, हेतिमपुर, कसया, रवींद्रनगर, पडरौना सहित जगह-जगह पूरे दिन चलता रहा।
रविवार को दिन के करीब पौने ग्यारह बजे विजय कुमार दुबे रामपुर पंद्रह मील पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों के हुजूम ने नारे लगाते हुए उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद सभासद अतुल मिश्रा, नरेंद्र तिवारी, भोला, संदीप, सिंटू, रवि चौहान, प्रमोद साहा, सर्वेश सिंह, विवेकानंद पांडेय, अंकित, डॉ. निलेश मिश्रा, रामाश्रय गौतम, राकेश मद्घेशिया सहित सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का काफिला जनपद मुख्यालय की ओर बढ़ चला।
विज्ञापन

यह काफिला हाटा, मुजहना हेतिमपुर, कुशीनगर, गांधी चौराहा कसया, साखोपार, रवींद्रनगर चौराहा, कठकुइयां मोड़, सुभाष चौक, पिपरा बाजार होते हुए अपने गांव मठिया पहुंचे। वहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

जगह-जगह अपने स्वागत से अभीभूत नवनिर्वाचित सांसद ने कहा कि आम जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उनकी आवाज संसद में उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब तक जहां विकास की योजनाएं नहीं पहुंचीं, वहां पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर टीएन राव, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर वीना, राधेश्याम दीक्षित, ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कृष्णमोहन मिश्र, अनिल कुमार पांडेय, अमित पांडेय, अनिल प्रताप राव, रजनीश श्रीवास्तव, जगदीश मिश्र, मोहन खरवार, सुमंत पांडेय, जगदीश मिश्र, बच्चा सिंह, दिनेश गुप्ता, सिद्घेश्वर शाही, पवन दुबे, वामाचरण पांडेय, विवेकानंद पांडेय, अंबरीष चौबे, मनोज पांडेय, बच्चा सिंह, फूलबदन कुशवाहा, रामअधार राजभर, ओमप्रकाश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें