तहसील बार एसोसिएशन के लोगों ने कप्तानगंज तहसीलदार के पेशकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
- फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज। बृहस्पतिवार को तहसील बार एसोसिएशन की बैठक में तहसीलदार के पेशकार के स्थानांतरण की मांग की गई। अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने पेशकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पत्रावलियों में अनावश्यक विलंब कर वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशान किया जाता है।
यहां तैनात पेशकार बीते चार वर्षों से एक ही पटल पर तैनात है इसके चलते अपना प्रभाव जमा बैठे हैं। इनके मनमानी के चलते अधिवक्ताओं में आक्रोश है। अधिवक्ताओं ने चेताया कि यदि इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन की तरफ से बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान ज्ञान प्रकाश पांडेय, तेजबहादुर मिश्र, रामप्रताप सिंह, अशोक मणि, जय प्रकाश पांडेय, दिनेश कुमार राव, परमहंस कुमार, राजनंदन लाल, शैलेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सिंह, नंदलाल, दीनानाथ शर्मा, योगेश पांडेय, संजय सिंह, बलवंत सिंह, गिरिजेश, संजय पांडेय, हीरा पांडेय, अरुण शाही आदि मौजूद रहे।