शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन
पडरौना। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की तरफ से बुधवार को डीआईओएस को मांगपत्र सौंपा गया। शिक्षक समस्याओं के समाधान की मांग की गई। संगठन के लोगो ने कहा कि बार-बार मांग पत्र सौंपने के बाद भी जिले के शिक्षकों की समस्याएं समाप्त नही हो रहीं है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। डीआईओएस ने संगठन के पदाधिकारियों को जून माह के अंत तक सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शशि शेखर पांडेय, आशनारायण राय, संजय सिंह, सुरेश सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुभाष मिश्र, कृष्णमोहन सिंह, कपिलदेवी राय, शिवशंकर पांडेय, अशोक कुमार, शिवशंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।