फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की जबरदस्त जीत पर झूमे कार्यकर्ता, बांटी मिठाई

Fri, 24 May 2019 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना नगर में गुलाल लगाकर जीत की खुशी मनाते भाजपा और हियुवा के नेता । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। इस बार के भी लोकसभा चुनाव में भाजपा की रिकार्ड जीत पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा। इन लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


पडरौना में नगरपालिका परिषद के चेयरमैन विनय कुमार जायसवाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए नगर में भ्रमण किया और भाजपा की जीत पर लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। उनके साथ रवि श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, प्रांचल यादव, मोनू यादव, अनूप सोनी, अशोक शर्मा, संतोष मिश्र, सभासद रामाश्रय गौतम, सोनू यादव, दीनदयाल मद्घेशिया आदि मौजूद थे।

लक्ष्मीगंज प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा प्रत्याशी की जीत पर नौरंगिया ब्लॉक के मंडल महामंत्री फतेह बहादुर दुबे ने अपने समर्थकों के साथ दीउलिहा गांव में लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस दौरान उमेश त्रिपाठी, राकेश यादव, सुदर्शन यादव, गोरख सिंह, रामअवध प्रसाद,विनोद लाल श्रीवास्तव व अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


कोटवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नवनिर्वाचित सांसद के आवास पर नेबुआ नौरंगिया के प्रमुख शशांक दुबे, राजकिशोर चौबे, बिकाऊ गुप्ता, अर्जुन पासवान आदि मौजूद थे।
जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार देवरिया संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रमापति राम त्रिपाइी की जीत पर क्षेत्र में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया।

फाजिलनगर और आस पास के कई गांवों में उन्होंने लोगों से संपर्क किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेश्वर द्विवेदी, कुलदीप उपाध्याय, नीरज, कमलेश सिंह, भैरो मद्घेशिया, अक्षय लाल प्रजापति, राकेश द्विवेदी, हरेंद्र गौंड़ आदि मौजूद थे।

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज में लोगों ने जुलूस निकाला और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। दुदही प्रतिनिधि के अनुसार मनोज कुंदन एवं श्रीनिवास गुप्ता की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ता ग़ांधी चौक और गोला बाजार में व्यापारियों से मिलकर उन्हें मिठाई खिलाई और खुशी साझा की।

इस दौरान सुनील यशराज, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, हासन अंसारी, महमूद अंसारी, मैनुद्दीन शेख, फैसल खान, संतोष वर्मा, मुन्ना अंसारी, शंकर कुशवाहा, लल्लन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें