फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने किया आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
विज्ञापन


कसया। कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को एल्डर्स कमेटी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई। शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण से किया।
विधायक ने कहा कि वह आप लोगों के बीच में अधिवक्ता मित्र के रूप में आते हैं। अधिवक्ताओं की समस्याओं को दूर करने के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। इस दौरान विधायक ने एल्डर्स कमेटी के नव निर्वाचित चेयरमैन रघुनाद यादव व सदस्य विजय सिंह, बबुना राय, समीउल्लाह, अंसारी, देवेंद्र लाल को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। स्वागत भाषण बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्रीनारायण दुबे और संचालन रविंद्र मणि ने किया। इस मौके पर महामंत्री अरविंद द्विवेदी, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र पाठक, राजेश्वर सिंह, संजय सिंह, दीनदयाल मल्ल, हारून रसीद, अंबरीष चौबे, मनोज पांडेय, संजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय में नवागत न्यायिक अधिकारियों का स्वागत
कसया। शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर में जिले के नवागत न्यायिक अधिकारियों के स्वागत के लिए कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन ने समारोह आयोजित किया। नवागत अपर जिला जज प्रथम लक्ष्मीकांत शुक्ल, एडीजे द्वितीय ज्योति त्रिपाठी, एसीजेएम विमल वर्मा, जेएम कृष्णप्रताप सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट कृष्णप्रताप सिंह ने कहा कि न्यायिक कार्य में बार के सहयोग की जरूरत होती है। बगैर इनकी मदद से न्यायिक गतिविधियों को रफ्तार नहीं मिल सकती। एसीजेएम विमल वर्मा ने कहा कि अधिवक्ता न्याय की कड़ी हैं। न्याय पाने के लिए भटक रहे पीड़ितों को मदद करना उनका प्रमुख दायित्व होता है।
विज्ञापन

वहीं एडीजे प्रथम व दितीय ने कहा कि बार एसोसिएशन की बहुत जिम्मेदारी होती है, जिसका ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जाना चाहिए। कहा कि अधिवक्ताओं के सहयोग के बगैर कुछ नहीं हो सकता। उनकी जरूरत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें