फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय शिक्षकों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

पडरौना। नगर के उदित नारायण इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ की बैठक हुई। इसमें एचआरडी मंत्रालय की तरफ से रिटायरमेंट और डेथ ग्रेच्यूटी का लाभ नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई गई। वाराणसी संभाग के अध्यक्ष आरसी मिश्र ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय देश की कुछ चुनिंदा विभागों में से एक है, जिसका प्रदर्शन लगातार बेहतरीन रहा है। इस बार भी सीबीएसई की 10वीं और 12वीं का परिणाम लगभग शत-प्रतिशत रहा है। इसीलिए केवीएस को एक एजुकेशन ब्रांड के नाम से जाना जाता है। बीते शैक्षिक सत्र में भी प्राइवेट स्कूल केवीएस जैसा परिणाम देने में असमर्थ है। लेकिन इतनी मेहनत के बाद शिक्षकों को पुरस्कार देने के बजाय उनकी रिटायरमेंट ग्रेच्युटी और डेथ पेंशन बंद करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने पूर्व की भांति सुविधाएं चालू रखने की मांग की गई। इस दौरान सचिव योगेंद्रनाथ सिंह, विजय बहादुर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें