फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी हुई मुराद, पत्नी ने मंदिर में टेका मत्था

Fri, 24 May 2019 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मां धर्म समधा देवी के मंदिर रामकोला में मत्था टेकती विजय दुबे की पत्नी रंजना दुबे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। भाजपा प्रत्याशी विजय दुबे की जीत के बाद उनकी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख खड्डा रंजना दूबे ने रामकोला क्षेत्र में ऐतिहासिक मां समधा मंदिर में दर्शन किए। चुनाव प्रचार के दौरान वह विभिन्न मंदिरों में मन्नते मांगती रही थीं। सात अप्रैल से चुनाव मैदान में अपने पति के लिए पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजना दूबे प्रचार में जुटी थीं।
विज्ञापन


सिर्फ चार घंटे आराम करने के बाद लोगों के बीच में पहुंच जाती थीं। महिलाओं से विनती करती रहीं और मतगणना के दिन तक लोगों का हालचाल पूछती रहीं। मतगणना की पल-पल की खबरें लेती रहीं। जब उन्हें जीत की बढ़त मिलती गई तो अपने सहयोगी से पूछती नजर आई उसके बाद उन्होंने कहा कि मेरी कामना पूरी हुई जो जनता ने ऐतिहासिक जीत कर अपने नेता विजय दुबे को सांसद बनाया है उसके लिए मैं आभारी है। वह भी उनके सुख-द शामिल रहेंगे तथा कुशीनगर की विकास में अलग पहचान होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें