फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में विक्टोरियन लैंप के बचे कार्य का हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर में विक्टोरियन लैंप के बचे कार्य का हुआ सर्वे
विज्ञापन

कसाडा एक करोड़ रुपये से लगा रहा लैंप

अमर उजाला ब्यूरो
कसया। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर रात में भी आकर्षक दिखे, इसके लिए कुशीनगर विशेष विकास प्राधिकरण (कसाडा) एनएच-28 स्थित मुख्य गेट से रामाभार स्तूप तक विक्टोरियन लैंप लगवा रहा है। लैंप लगवाने का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, लेकिन शेष 30 प्रतिशत काम अभी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को कसाडा के जेई महेश कुमार गौतम और सहायक पर्यटक अधिकारी प्रान रंजन ने होटल पथिक निवास से मुख्य गेट तक बचे कार्य का सर्वे किया। कसाडा के वरिष्ठ लिपिक आशीष द्विवेदी ने बताया कि विक्टोरियन लैंप लगाने का कार्य 17 अक्टूबर 2017 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से किए गए 23 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के काम में से एक है। शेष बचे 30 प्रतिशत कार्य का पहले सर्वे नहीं किया गया था, इसके चलते इसका अब सर्वे कराया जा रहा है। उम्मीद है कि सितंबर 2018 तक कुशीनगर विक्टोरियन लैंप से जगमगाने लगेगा। वहीं पर्यटन विभाग की तरफ से भी सड़क के किनारे सोलर लाइट लगवाने के लिए फाउंडेशन तैयार करा दिया गया है। इसी सड़क पर कसाडा को भी विक्टोरियन लैंप लगवाना है। इसलिए दोनों की उपयोगिता को देखते हुए सर्वे का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें