फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंड़ी गंडक पर बने रिंग बांध को खतरा

विज्ञापन
बाढ़ खंड विभाग के कर्मचारी बचाव कार्य में जुट गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
बरवापट्टी (कुशीनगर)। बड़ी गंडक नदी पर बरवापट्टी गांव के पास बने रिंगबांध पर खतरा मंडराने लगा है। नदी बरवापट्टी के सामने इस बंधे को काटने लगी है। इससे आस पास के गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले वर्ष बाढ़ के दौरान हुई कटान से इस क्षेत्र के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल नदी में विलीन हो गई थी। उसके बावजूद बाढ़खंड के अभियंताओं ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। बरवापट्टी गांव के निवासी हरेराम तिवारी, धीरज तिवारी, लगन, शिवमंगल बैठा, रमेश यादव, गुंजेश्वरी तिवारी, चुलचुल तिवारी, राजन तिवारी सहित कई लोगों का आरोप है कि पिपराघाट में बांध की मरम्मत पर सरकार और अभियंताओं ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, लेकिन रिंग बांध की मरम्मत के लिए कुछ नहीं किया। इसका नतीजा है कि इन दिनों बड़ी गंडक के रिंग बांध की तरफ रुख कर देने से इसके अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। नदी कटान करते हुए इस पर दबाव बनाने लगी है।
विज्ञापन

इन लोगों का कहना था कि यदि रिंगबांध को खतरा पहुंचा तो दशहवा, अमवादीगर, गोबरहां, लिलहट, बिचपटवा, धोकरहां, परोरही, पिपरही आदि गांवों को भी बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है। गांव की ग्राम प्रधान के पति सीताराम कुशवाहा सहित कई लोगों ने मौके पर पहुंचकर रिंगबांध की दशा देखी और उसके बारे में सिंचाई विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें