पडरौना। दस्तावेज लेखक संघ और तहसील बार एसोसिएशन के तरफ से शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया गया। ये लोग संपत्तियों की आनलाइन रजिस्ट्री के सरकार के फैसले का विरोध कर रहे हैं।
इस मौके पर अजिमुल्लाह खान ने कहा कि सरकार जमीनों की रजिस्ट्री आनलाइन करने का नियम बनाकर इससे जुड़े लोगों का रोजगार छीन रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार समय रहते इस निर्णय को नहीं बदला गया तो वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे।
इस दौरान कौशल शुक्ल, दिनेश दीक्षित, बसंत निगम, राजकुमार, सतीश त्रिपाठी, जहीरूल हसन, शकील लारी, महमूद लारी, अनुज, शौकत अली, शिवकुमार, महबूब अली, राधेश्याम, जटाशंकर तिवारी, रामवेलास पाठक, अजय श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।